फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: जहरखुरानी का शिकार हुए युवक को बिधूना में फेंक गई निजी बस

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। जहरखुरानी का शिकार हुए एक युवक को गुरुवार तड़के निजी बस का स्टाफ बिधूना के भगत सिंह चौराहे पर फेंक कर भाग निकला।
विज्ञापन

सुबह टहलने निकले लोगों ने युवक को बेहोशी की हालत में पड़ा देख मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को अस्पताल ले गई। उपचार के बाद होश आने पर युवक ने बताया कि वह जयपुर से शिकोहाबाद के लिए निजी बस पर सवार हुआ था। उसका मोबाइल, नकदी व अन्य सामान गायब है।
फिरोजाबाद जिले के ऐका थाना के गांव तेजपुर निवासी गिरेंद्र सिंह (28) पुत्र केवल सिंह गुरुवार सुबह नगर के भगत सिंह चौराहे पर बेहोशी की हालत में पड़े मिले। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें सीएचसी बिधूना ले गई। वहां डॉक्टर ने उनका उपचार किया। होश में आने पर गिरेंद्र ने बताया कि वह जयपुर में फर्नीचर का काम करते हैं। बुधवार शाम को घर आने के लिए वह जयपुर से शिकोहाबाद के लिए एक प्राइवेट बस में बैठे थे। रात में एक जगह बस रुकने पर उसने चाय पी थी। वापस बस में बैठने के कुछ देर बाद उसे होश नहीं रहा। जब उसे होश आया तो वह अस्पताल में था।
विज्ञापन

बताया कि उसकी शर्ट व पैंट की जेब में रखे 20 हजार रुपये, मोबाइल, आधार कार्ड सहित अन्य सामान गायब था। स्वास्थ सुधार होने पर युवक अपने घर चला गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि बिधूना के भगत सिंह चौराहे से होकर दिल्ली, जयपुर, गुरुग्राम आदि स्थानों के लिए प्रतिदिन करीब 50 निजी बसें गुजरतीं हैं। इन बसों में यदि कोई यात्री जहरखुरानी का शिकार होता है तो बस का स्टाफ पुलिस को जानकारी देकर यात्री को अस्पताल में भर्ती कराने के लिए सड़क किनारे फेंक कर आगे निकल जाते हैं।
विज्ञापन

पूर्व में भी जहर खुरानी का शिकार हुए दो लोगों को निजी बस भगत सिंह चौराहे पर फेंक कर भाग गई थी। अपराध निरीक्षक जितेंद्र पाल सिंह ने बताया कि युवक का उपचार करवाया गया है। जहरखुरानी को लेकर उसने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें