ग्राम पंचायत चुनाव की मतगणना की तैयारियों का शुक्रवार को डीएम-एसपी ने जायजा लिया। गणना कक्षों और सुरक्षा के इंतजाम परखने के बाद डीएम ने संबंधित एसडीएम को दिशा निर्देश जारी किए। औरैया सदर ब्लाक की ग्राम पंचायतों की मतगणना के लिए चयनित शहर के तिलक इंटर कालेज में पहुंची डीएम माला श्रीवास्तव व एसपी मनोज तिवारी ने तैयारियां परखी।
मतगणना कक्षों में टेबिलों की सुरक्षा हेतु जालीदार बेरीकेटिंग काम को परखा। वहीं स्ट्रांग रूम से गणना टेबिलों तक लाई जाने वाली मतपेटिकाओं के रूट का भी जायजा लिया। इस मौके पर डीएम ने गणना स्थल पर प्रकाश व पानी आदि की व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखे जाने के निर्देश दिए।
एसपी मनोज तिवारी ने गणना स्थल की सुरक्षा के सभी बिंदुओं का जायजा लेने के बाद सीओ व थानाध्यक्षों को गणना स्थल की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी से कड़ी बनाए रखने के निर्देश दिए। बाद इसके डीएम-एसपी अजीतमल के जनता इंटर कालेज मतगणना स्थल पर पहुंचे। यहां भी दोनों अधिकारियों ने संबंधित एसडीएम को दिशा निर्देश जारी किए।