फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सोशल मीडिया पर हिंदू देवता का आपत्तिजनक वीडियो किया वायरल

Mon, 16 Jun 2025 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
थाने के बाहर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करते ग्रामीण। - फोटो : थाने के बाहर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करते ग्रामीण।
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। गांव जागूपुर में तीन युवकों ने सोशल मीडिया पर हिंदू धर्म के एक देवता का आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार को क्षेत्रीय लोगों ने आक्रोश जताते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
जागूपुर निवासी पुष्पेंद्र सिंह, घनश्याम सिंह, अवधेश सिंह, आयुष प्रताप सिंह, अमित प्रताप सिंह आदि ग्रामीणों ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया। आरोप है कि क्षेत्र के निवासी तीन युवकों ने धार्मिक भावनाओं को आहत करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है।
विज्ञापन

इसमें एक देवता का कार्टून बनाते हुए रिंग में उनकी पिटाई का दृश्य बनाया गया है। इससे पहले भी आरोपियों ने कई बार सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो अपलोड किए हैं।
विज्ञापन

आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपियों पर धार्मिक भावनाएं आहत करने पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। प्रभारी थानाध्यक्ष बिधूना मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें