फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: खुली बैठक में 37 वोटरों पर आपत्ति

Tue, 10 Feb 2026 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-24- ग्रामीणों से संवाद करते अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
अछल्दा। एक सप्ताह पहले जनता दर्शन में 200 से अधिक फर्जी वोटर बनाने की शिकायत की गई थी।
विज्ञापन

इसमें पंचायत में नियुक्त बीएलओ पर फर्जी वोटर बनाने के आरोपों की जांच के लिए एडीएम ने सोमवार को वैसोली स्थित परिषदीय स्कूल में खुली बैठक कर लोगों से पूछताछ की। इसमें 37 वोटरों के संबंध में आपत्ति की गई। एडीएम ने जांच कर फर्जी वोटर हटाए जाने का आश्वासन दिया।
विकास खंड की ग्राम पंचायत वैसोली में करीब 200 से 300 के बीच में फर्जी वोटर बनाए जाने की शिकायत की गई थी। यह मामला अछल्दा निवासी भुवनेश कुमार व नगला खगा निवासी राहुल ने तीन फरवरी को जनता दर्शन में उठाया था। ग्राम पंचायत में प्रदीप कुमार, उनके भाई की पत्नी निक्की व प्रदीप के दोस्त की पत्नी शशि बीएलओ के रूप में तैनात हैं। तीनों बीएलओ इसी पंचायत के निवासी हैं। इन सभी लोगों की शिकायत की गई थी।
विज्ञापन

इसे लेकर अपर जिलाधिकारी अवनीश चंद्र मौर्या ने सोमवार को प्राथमिक विद्यालय में लोगों के बीच खुली बैठक आयोजित की। इसमें वोटर लिस्ट को पढ़कर लोगों से फर्जी वोटर होने की जानकारी मांगी। इस दौरान 37 वोटरों के नाम पर आपत्ति आई।
विज्ञापन

कुछ लोगों की उम्र कम होने की जानकारी भी दी गई। खंड विकास अधिकारी सतीश कुमार पांडेय ने बताया कि 37 लोगों के वोटों पर आपत्ति जताई गई है। इन लोगों की जांच की जा रही है। फर्जी पाए जाने पर इनके वोट काटे जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें