फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोषण मिशन की बैठक में अफसरों पर कार्रवाई

Tue, 29 Dec 2015 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
पोषण मिशन की बैठक में डीएम की सख्त तेवरों के चलते अधिकारियों के पसीने छूटते दिखाई दिए। बैठक में अनुपस्थित भूमि संरक्षण अधिकारी का वेतन रोका गया तो कई अधिकारियों व कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। इस दौरान चेतावनी भी दी गई कि कार्य मेें लापरवाही पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा। पोषण आहार बेचने की शिकायत पर डीएम ने जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बैठक में डीएम माला श्रीवास्तव ने पोषण मिशन की कार्रवाई की समीक्षा की तो वहीं अनुपस्थित अधिकारियों पर कार्रवाई का हंटर भी चलाया। बैठक में अनुपस्थित रहने पर भूमि संरक्षण अधिकारी का अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने के आदेश जारी किए। वहीं चंदौली निवासी जिज्ञासा पुत्री सतीश चंद्र के कुपोषित होने की स्थिति में सीडीपीओ एरवाकटरा व एमओआईसी इंचार्ज को जांच कराए जाने व उपचार कराए जाने के निर्देश दिए।

साथ ही इस मामले में किसी के भी पैसा मांगने वाले को संज्ञान में लाने के निर्देश दिए। वहीं पोषण मिशन की बैठक में डीडीओ के अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया। इतना ही नहीं पिछले दिनों गोद लिए गांवों में नाप तौल कैंप न लगाए जाने पर सीडीपीओ औरैया को एडवर्स इंट्री दी गई। तो संबंधित आंगनबाड़ी व एएनएम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन


साथ ही दो दिन के अंदर शिविर लगाए जाने के निर्देश भी दिए। वहीं डीएम ने एरवाकटरा व सहार में कुपोषित बच्चों की देखरेख में की गई लापरवाही पर संबंधित सीडीपीओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया। जबकि कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों की सर्वे के बाद की गई फीडिंग में लापरवाही बरते जाने पर सीडीपीओ अजीतमल को भी नोटिस जारी कर कारण स्पष्ट करने के निर्देश दिए।

बैठक में डीएम माला श्रीवास्तव ने पोषण मिशन की आगामी होने वाली बैठकों में एमओआईसी को भी उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। वहीं बीएचएनडी (नापतौल) शिविर के दिन किशोरियों की एनीमिया की जांच कराए जाने के साथ ही उन्हें जागरुक किए जाने के निर्देश दिए। वहीं डीपीआरओ को शौंचालयों के लिए आए आवेदनों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उनका निर्माण कराए जाने। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में बंद पड़े शौंचालयों के चालू कराए जाने के साथ ही ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरुक किए जाने को कहा।

बैठक में सीडीओ सत्येंद्र नाथ चौधरी, सीएमओ डा.एसबी मिश्रा, बीएसए राजेश श्रीवास के अलावा, डीपीआरओ, डीएफओ सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
इनसेट-
गेल ने डीएम को सौंपे एक हजार कंबल
औरैया। सर्दी का प्रकोप शुरू होते ही जहां शासन से जिला प्रशासन को कंबल मुहैया कराए जा चुके हैं। तो वहीं गेल प्रशासन की ओर से भी डीएम को एक हजार कंबल सौंपे गए हैं। इस दौरान गेल कंपनी के ईडी एमवी गोहिल, डीजीएम हरजीत सिंह व मैनेजर भारद्वाज ने जिले में संचालित संस्थाओं की मदद से जमा किए गए कंबलों को सर्दी की मार झेल रहे गरीब, असहाय लोगों में निशुल्क वितरित कराने को सौंपे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें