फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: अब थाना-कोतवाली में जीडी में दर्ज होगी समाधान दिवस कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। मिशन समाधान दिवस के तहत अब शहरी व ग्रामीण इलाकों में होने वाली कार्रवाई संबंधित थाना-कोतवाली की जीडी में दर्ज होगी।
विज्ञापन

ये निर्देश मंगलवार को डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने संबंधित पुलिस थाना, कोतवाल को दिए। कलक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में उन्होंने जूम मीटिंग के जरिये कार्यों, योजनाओं की समीक्षा कर प्रगति ली। बाद में उन्होंने थानाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे समाधान दिवस में जाने वाली पुलिस टीम द्वारा मामलों के निस्तारण में की जाने वाली कार्रवाई को थाने में उपलब्ध जीडी में दर्ज कराए।
उन्होंने एसडीएम को भी निर्देश दिए कि शिकायत संदर्भों के निस्तारण में पक्षकारों की सहमति प्राप्त कर गुणवत्ता के साथ संतुष्टि पूर्ण समाधान करें। साथ ही यह भी ख्याल रखें कि निस्तारण की आख्या तय प्रारूप पर अंकित की जाए, अन्यथा कार्य को सही नहीं माना जाएगा और संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। जल निगम में आई शिकायतों की समीक्षा में जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण) को निर्देश दिए कि वह क्षेत्रवार सहायक अभियंताओं के कार्यों की समीक्षा करें और बार-बार क्षेत्र से संबंधित अधिक शिकायतें प्राप्त शिकायतों की गुणवत्ता की जांच करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियम विरूद्ध होने पर संबंधित पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्र में सीमा स्तंभ आदि के अवशेष कार्य दो दिन में पूर कराएं। दैवी आपदा से होने वाली जनहानि आदि की जांच कर पीड़ित परिवार को 24 घंटे में सहायता राशि दी जाए। उन्होंने बीडीओ को मनरेगा से तालाबों व चकमार्गों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। ये कार्य हाल में पूरा कर लिया जाए। उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति बढ़ाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें