फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बहुरेंगे श्मशान घाट के दिन

Thu, 27 Aug 2015 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के श्मशान घाटों पर ऊंची जमी घास, फैली गंदगी व अतिक्रमण से जल्द निजात मिलने वाली है। नगर पंचायत बाबरपुर अजीतमल ने अब शमशान घाटों को चमकाने का बीड़ा उठाया है।
विज्ञापन


 
कस्बे की अधिकाधिक जनता कस्बे में स्थित तीन शमशान घाटों पर अंत्येष्टि करती है। यह श्मशान घाट ऊंची घासों व गंदगी से पटा हुआ है।  श्मशान घाटों की भूमि पर लोगों ने अतिक्रमण करना शुरू कर दिया है।  बुधवार को नगर पंचायत बाबरपुर अजीतमल के चेयरमैन अशोक चक ने अपनी देखरेख में सफाई करवाई।


चेयरमैन अशोक चक ने बताया कि नगर पंचायत की ओर से वह समय-समय पर इन घाटों की साफ-सफाई करवाते रहे हैं। करीब डेेढ़ माह से इन घाटों पर सफाई नहीं होती है। साथ ही श्मशान घाटों पर हो रहे अतिक्रमण पर अंकुश लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें