फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: अब 33 स्कूलों के ऊपर से हटेंगी एचटी लाइनें

Fri, 28 Feb 2025 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जनपद में परिषदीय विद्यालय भवनों के ऊपर से निकलीं हाईटेंशन लाइनें लंबे समय से खतरा बनी थीं। बेसिक शिक्षा विभाग ने 33 स्कूलों का प्रस्ताव बनाकर मंजूरी के लिए शासन को भेजा था। इस बजट में 38 लाख रुपये मंजूरी दे दी गई हैं।
विज्ञापन


ऐसे में अब जल्द ही स्कूल भवनों के ऊपर से गुजरी एचटी लाइनें हटाई जाएगी, हालांकि विभाग को नए वित्तीय बजट में यह धनराशि मिलने का इंतजार है। विद्यालयों के भवन के ऊपर से गुजरीं एचटी लाइन से विद्यार्थियों के लिए खतरे की आशंका बनी रहती है। जिले भर में कुल 33 ऐसे विद्यालय हैं, जिनके ऊपर से एचटी लाइन निकली हुई हैं।

इसमें कई ऐसे विद्यालय हैं, जो पहले से ही निर्मित थे और बिजली विभाग ने बाद में उनके ऊपर से एचटी लाइन खींची। तो वहीं कई विद्यालयों के भवन एचटी लाइन के नीचे ही बना दिए गए थे।
विज्ञापन


बच्चों के जीवन की सुरक्षा को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से इन एचटी लाइनों को विद्यालय भवनों के ऊपर से हटाए जाने की तैयारी की गई थी। जिस पर लाइनें हटाने के लिए बिजली विभाग की ओर उपलब्ध कराए गए 34 लाख रुपये के एस्टीमेट का प्रस्ताव बनाकर विभाग के उच्चाधिकारियों को भेजा गया था।

हाल ही में प्रदेश सरकार की ओर से घोषित किए गए बजट में इन विद्यालयों का भी ध्यान में रखा गया। इसमें 34 लाख रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। इससे जल्द ही विद्यालय भवनों के ऊपर से एचटी लाइन हटवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें