फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना शुल्क के बनवाएं आयुष्मान कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान (गोल्डन) कार्ड बनवाने के लिए लाभार्थी को अब कोई शुल्क नहीं देना होगा।
विज्ञापन

अभी तक आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कॉमन सर्विस सेंटर पर 30 रुपये देने होते थे। नेशनल हेल्थ अथॉरिटी व कॉमन सर्विस सेंटर ई गवर्नेंस द्वारा आपसी सहमति पर हुए करार के बाद आयुष्मान कार्ड नि:शुल्क बनाया जाना है। सूचीबद्ध किए गए अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड बिना किसी शुल्क जनरेट होगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि पात्र लाभार्थी परिवारों को आयुष्मान कार्ड नि:शुल्क उपलब्ध कराया जा रहा हैं। उन्हें कॉमन सर्विस सेंटर के बीएलई को कोई शुल्क नहीं देना है।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि जनपद में अब तक 98000 गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं। आयुष्मान योजना के नोडल अधिकारी डॉ. शलभ मोहन ने बताया इस योजना के तहत सालाना प्रति परिवार पांच लाख रुपये के इलाज की सुविधा दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें