अछल्दा (औरैया)। पुलिस ने सोमवार रात चेकिंग के दौरान थाना अछल्दा के खेरा गांव निवासी 25 हजार के इनामी को गिरफ्तार कर लिया। उस पर औरैया, इटावा और कानपुर देहात में 21 मुकदमे दर्ज हैं।
सोमवार रात चेकिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि जरैला मोड़ के पास इनामी स्वराजवीर मौजूद है। इस पुलिस ने वहां पहुंच घेराबंदी की। पुलिस को देखकर स्वराजवीर भागने लगा। पीछा करने पर उसने पुलिस टीम पर फायर भी किया। इसमें कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरोपी के पास से170 ग्राम चरस, एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। स्वराजवीर जनपद का टॉपटेन अपराधी है। टीम में भागीरथ सिंह, प्रमोद कुमार शर्मा, हरिकेश कुमार, लालू प्रसाद, कपिल चौधरी, विपेंद्र कुमार, रीतेश कुमार, जोगेश कुमार मौजूद रहे।