फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: गणना प्रपत्र वापस न करने वाले घरों के दरवाजे पर चस्पा होंगे नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। वार्डों और मोहल्लों में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का जायजा लेने डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी बृहस्पतिवार को शहर के मोहल्ला बनारसीदास पहुंचे। गणना प्राप्त लेने के बाद वापसी न करने वाले मतदाताओं को चिह्नित करने के लिए उन्होंने घरों के दरवाजे पर नोटिस चस्पा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने एसआईआर कार्य की धीमी प्रगति वाले नगर पालिका परिषद क्षेत्र के वार्डों बनारसीदास पश्चिमी व खानपुर का जायजा लिया। जहां पहुंचकर दरवाजे-दरवाजे दस्तक देकर गणना प्रपत्र प्राप्त होने व प्रविष्टियां पूर्ण कर जमा किए जाने के संबंध में जानकारी ली। कहा कि इस कार्य के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। कोई भी मतदाता छूटना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्य में जरा सी लापरवाही होने पर लोगों को शिकायत का अवसर मिलेगा। इसलिए ड्यूटी में तैनात कर्मी कार्य की रोजाना अपने स्तर से समीक्षा करें। यदि कहीं कोई किसी कारण से गणना प्रपत्र वितरण व जमा करने की प्रक्रिया अधूरी है, तो उसे जल्द पूरा कराएं।
डीएम ने कहा कि लोगों को यह भी बताएं कि दो स्थानों पर मतदाता होना अपराध की श्रेणी में होगा। इसलिए वह एक ही स्थान पर मतदाता बनने की प्रक्रिण पूर्ण करें। इसके बाद डीएम ने ग्राम पंचायत भाऊपुर का भी जायजा लिया। जहां गणना प्रपत्रों की कम प्रगति पर बीएलओ को सुधार के निर्देश दिए। कहा कि गणना प्रपत्र जमा करने का कार्य शाम तक पूरा करें। इस मौके पर प्रभारी तहसीलदार सदर प्रकाश चौधरी, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद राम आसरे कमल, सुपरवाइजर, बीएलओ, ग्राम प्रधान, सभासद समेत मतदाता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें