फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों की फिटनेस न कराने पर 10 विद्यालयों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। परिवहन विभाग की ओर से पूर्व दिए गए निर्देशों के बाद भी कई विद्यालयों में संबद्ध वाहनों की फिटनेस नहीं कराई गई। गुरुवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन ने नोटिस जारी कर हर हाल में फिटनेस कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पीटीओ रेहाना बनो ने बताया कि 19 मई को जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के दौरान जिलाधिकारी की ओर से सभी स्कूल वाहनों की फिटनेस कराए जाने को निर्देश जारी किए गए थे। बावजूद इसके नव युग शिक्षण संस्थान मल्हौसी, बाल विकास संस्थान अजीतमल, लिटिल एंजिल पब्लिक स्कूल
बिधूना, बाबू राम सुगंधी देवी इंटर कालेज बाबरपुर, जेबीएस एकेडमी औरैया, सौरभ एकेडमी बेला, सत्यम पब्लिक एकेडमी बेला, आईडियल पब्लिक हाईस्कूल बिधूना, आरजेडी पब्लिक स्कूल ककोर व ज्ञान स्थली औरैया के वाहनों की फिटनेस नहीं हुई। इस पर इन्हें नोटिस जारी कर बच्चों को लाने-ले जाने के लिए स्कूल में लगे वाहनों की फिटनेस कराने के निर्देश दिए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें