दिबियापुर (औरैया)। लगभग चार माह से फरार चल रहे भू माफिया राजू खान निवासी ककराही बाजार दिबियापुर के आवास पर सिविल कोर्ट से आया वारंट चस्पा किया। एनटीपीसी चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि राजू भूमाफिया है।
उस पर जमीन संबंधी धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं। इनमें वह फरार चल रहा है। शीघ्र हाजिर नहीं होने पर कोर्ट से कुर्की के आदेश लेकर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
बताया कि राजू के खिलाफ थल सेना में रहे स्व. शिवभान सिंह चौहान की पत्नी अंशु चौहान सहित तीन अन्य फौजी उमेश गुप्ता, गुड्डी देवी आदि लोगो ने अवैध प्लाट देकर रुपये वापस न करने की धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। अंशु चौहान के मामले में कोर्ट ने वारंट चस्पा कराया है। (संवाद)