फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: धांधली पर प्रधान व सचिव को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। ग्राम पंचायत बराहार में विकास कार्यों में हुई धांधली व लापरवाही के मामले में ग्राम प्रधान व सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है। नोटिस एडीओ पंचायत की जांच रिपोर्ट के आधार पर दी गई है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत में सरकारी योजनाओं में जमकर लापरवाही हुई थी और बजट में हेरफेर के आरोप लगे थे। 23 मई 2025 को एडीओ पंचायत को निरीक्षण में आरसीसी केंद्र अधूरा मिला था। जिस पर एडीओ पंचायत ने अपनी रिपोर्ट शासन को भेजी थी। रिपोर्ट के आधार पर बराहार प्रधान रामकुमार व सचिव प्रवीन यादव को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है।
सचिव प्रवीन यादव ने बताया कि नोटिस का जल्द जवाब दिया जाएगा। एडीओ पंचायत विजय कुमार ने बताया कि बराहार में कुछ कामों की जांच की गई थी। जिसमें आरआरसी सेटर अधूरा व सामुदायिक शौचालय केयर टेकर द्वारा संचालित न होने समेत अन्य बिंदुओं पर रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई थी। उसके बाद प्रधान व सचिव को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें