फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: गैस सिलिंडर ही नहीं, लकड़ी और कोयला भी हुआ महंगा

Mon, 04 May 2026 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। व्यावसायिक गैस सिलिंडर की कीमतों में ही इजाफा नहीं हुआ है। लकड़ी और कोयले के दाम भी बढ़ गए हैं। ऐसे में खाद्य पदार्थों का कारोबार करने वाले लोगों के सामने चूल्हे की आंच का इंतजाम करना जेब पर भारी पड़ रहा है।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि एक ओर व्यावसायिक गैस सिलिंडर समय से उपलब्ध नहीं हो रहा, वहीं जो मिल रहा है वह एक हजार रुपये महंगा हो गया है। ऐसे में उन्हें मजबूरी में कोयला और लकड़ी का सहारा लेना पड़ रहा है। इनकी कीमतों में भी अब बढ़ोतरी हो गई है।
10 रुपये किलो मिलने वाली लकड़ी अब 15 रुपये में मिल रही है जबकि 25 रुपये किलो मिलने वाला कोयला अब 40 रुपये किलो मिल रहा है। लकड़ी और कोयले का विकल्प भी अब बजट बिगाड़ रहा है। ऐसे में सस्ते आइटम भी अब महंगे करने होंगे।
विज्ञापन

फास्ट फूड से जुड़े हर आइटम में पांच-पांच रुपये की बढ़ोतरी करना उनके लिए मजबूरी बन गई है। यही नहीं प्लेट में आइटम की मात्रा में भी कमी करनी पड़ रही है। चूल्हे की आंच में आई महंगाई से कारोबार प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है।
-
बोले कारोबारी-लागत बढ़ गई
फास्टफूड विक्रेता संजय बाथम ने बताया कि गैस सिलिंडर महंगा होने से लकड़ी और कोयले की भट्ठी पर सामग्री तैयार कर रहे हैं। अब लकड़ी का भाव भी 15 रुपये किलो तक जा पहुंचा है। कोयला भी 40 रुपये तक पहुंच गया है। ऐसे में फास्ट फूड के आइटम तैयार करने में लागत बढ़ गई है।
-
समोसा दुकानदार कल्लू ने बताया कि सिलिंडर के दाम तीन हजार के पार चले गए हैं। भट्टी पर समोसा और गुजिया तैयार करना भी महंगा हो गया है। समोसे का भाव 10 रुपये प्रति पीस करना पड़ गया है। ऐसे में ग्राहकों की संख्या में कमी आई है। कारोबार प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें