फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस में एक भी शिकायत निस्तारित नहीं

Sun, 04 Jan 2015 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली परिसर में शनिवार को समाधान दिवस में एसडीएम सदर जितेंद्र श्रीवास्तव ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। समाधान दिवस में तीन शिकायतें आई, जिनमें से एक शिकायत का भी निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन

 
समाधान दिवस में आनेपुर प्रधान प्रवणवीर सिंह ने गांव के कुछ लोगों द्वारा सीसी रोड न बनवाए जाने की शिकायत की। खानपुर प्रधान ने यमुना की भूमि पर ग्राम मढ़ापुर के ग्रामीणों का कब्जा हटवाए जाने को शिकायती पत्र दिया।

एसडीएम सदर जितेंद्र श्रीवास्तव ने निर्देश दिए कि शिकायतों का थानाध्यक्ष प्राथमिकता से निस्तारण करें। इस मौके पर सीओ सदर शिवराज सिंह, एसआई अनिल पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
बिधूना-  कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी मदनचंद्र दुबे ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इस मौके पर आई एक शिकायत का मौके पर निस्तारण कराया गया। समाधान दिवस में कोतवाली इंचार्ज खलीक अहमद, एसआई राजकुमार सिंह, फूल सिंह, बदन सिंह आदि उपस्थित रहे।

शनिवार को फफूंद थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में अपर पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। समाधान दिवस में चार शिकायतें आई, जिसमें एक शिकायत का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
 
इस अवसर पर एएसपी विपुल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि शासन के आदेशानुसार समाधान दिवस, तहसील दिवस में आने वाली शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाए।

उन्होंने कहा कि कार्य के प्रति लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समाधान दिवस में थानाध्यक्ष हरपाल सिंह के अलावा जगदेव सिंह, शैलेंद्र कुमार, रणवीर सिंह, विनोद सिंह, उमेश चंद्र, रामबाबू आदि मौजूद रहे।
 
ऐरवाकटरा संवाददाता के अनुसार: माह के प्रथम शनिवार को थाना परिसर में समाधान दिवस थानाध्यक्ष विनोद यादव की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस मौके पर तीन शिकायतें आई। समाधान दिवस में तहसीलदार संजय कुमार, कानूनगो धनमान सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें