फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवन पूजन के बाद नए भवन में सपा की हुई मासिक बैठक

Sun, 04 Jan 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
ककोर मुख्यालय स्थित समाजवादी पार्टी के नए जिला कार्यालय पर शनिवार को पार्टी की मासिक बैठक में हर पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के चेहरे पर खुशी साफ झलकती दिखाई दी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है। सभी साथी मिल जुलकर जनता की समस्या का निदान कराएं।
विज्ञापन

 
इससे पहले जिलाध्यक्ष शिवनाथ सिंह यादव ने जिला मुख्यालय के सामने बने नए भवन का हवन-पूजन के साथ शुभारंभ किया। मासिक बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नए कार्यालय को बनाने में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के योगदान को पार्टीजन हमेशा याद रखेंगे।

उन्होंने सभी फ्रंटल संगठनों, नगर अध्यक्षों एवं विधानसभा अध्यक्षों को निर्देश दिया कि एक माह के अंदर अपनी-अपनी कमेटियां जिला कार्यालय को प्रेषित कर अनुमोदन करा लें। साथ ही सप्ताह में जन प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों को एक-एक दिन बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष श्री यादव ने प्रदेश हाईकमान से प्राप्त पत्र का हवाला देते हुए बताया कि संगठन को चुस्त-दुरस्त बनाने के लिए राज्य सभा सांसद एवं पार्टी राष्ट्रीय महासचिव प्रो.रामगोपाल यादव को औरैया का प्रभारी नामित किया गया है।

बैठक को पूर्व राज्य मंत्री दर्जा ठाकुर भोला सिंह, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, विधायक प्रदीप यादव, मदन सिंह, प्रमोद गुप्ता एलएस, हाफिज अब्दुल सत्तार, टिल्लू राजपूत, सोनू कुशवाहा, अखिलेश सक्सेना, कल्लू यादव, प्रो.रचना सिंह सेंगर, आदि लोगों ने संबोधित किया।

इस मौके पर महेश कठेरिया, बारेलाल पाल, अवधेश भदौरिया, वंश गोपाल कुशवाहा, रामशंकर निषाद, निर्मला गौतम, गजेंद्र सिंह यादव, ब्रजेंद्र गुप्ता, ओम प्रकाश ओझा, शफीक ठेकेदार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक का संचालन महासचिव ओम प्रकाश गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें