फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अछल्दा में रुकी नॉर्थ ईस्ट, पानी के लिए तड़पे यात्री

विज्ञापन
प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी ट्रेन। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
अछल्दा (औरैया)। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग के अछल्दा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को आनंद बिहार से कामाख्या जा रही नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। रेलवे कर्मियों ने खामी दूर की तब 13 मिनट बाद ट्रेन रवाना हुई। स्टेशन पर पानी की सुविधा न मिलने पर यात्रियों ने हंगामा भी किया।
विज्ञापन

आनंद बिहार से कामाख्या जा रही नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस शुक्रवार दोपहर करीब जैसे ही स्टेशन के निकट पहुंची अचानक से इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। खराबी आने पर पायलट ने स्टेशन अधीक्षक व कंट्रोल रूम को जानकारी दी। इस पर 12 बजकर 55 मिनट पर अछल्दा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर ट्रेन को रोका गया। रेलवे कर्मचारियों ने इंजन की खामी दूर की।
इसके बाद एक बजकर आठ मिनट पर ट्रेन गंतव्य की ओर रवाना की गई। इस दौरान स्टेशन पर पानी की सुविधा न मिलने से यात्रियों ने हंगामा भी किया। ट्रैक पर ट्रेन खड़ी होने की वजह से दो मालगाड़ियों को पीछे के स्टेशन पर रोका गया। पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि ट्रेन में तकनीकी समस्या आने की वजह से रोका गया था। समस्या को दूर करके ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें