फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले से 11 चिकित्सकों का गैर जनपद स्थानांतरण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले से 11 चिकित्सकों का गैर जनपद स्थानांतरण
विज्ञापन

- 50 शैया व 100 शैया में पहले से थी डाक्टरों की कमी
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। स्वास्थ्य विभाग में शुक्रवार को शासन के निर्देश पर जिले के 11 डॉक्टरों का गैर जनपद स्थानांतरण किया है। सभी डॉक्टरों को तैनाती वाले जिले में एक सप्ताह में कार्यभार संभालना है। गौरतलब है कि जिले से डॉक्टरों का तबादला तो हुआ है जबकि 50 शैया व 100 शैया में पहले से डाक्टरों की कमी थी।
शहर स्थित 50 शैया संयुक्त जिला चिकित्सालय में तैनात चार डॉक्टरों के ट्रांसफर शासन के निर्देश पर गैर जनपद किए गए है। जबकि जो यहां पर सालों से जमे हैं, उनका नाम ट्रांसफर लिस्ट में नहीं है। सीएमएस डॉ. राजेश मोहन गुप्ता ने बताया कि 50 शैया अस्पताल में तैनात डॉ. फिरोज खान का कानपुर, डॉ. अंजली सिंह का प्रयागराज, डॉ. राघवेंद्र सिंह वर्मा का इटावा व डॉ. शत्रुघ्न सिंह का जालौन ट्रांसफर हुआ। इनकी जगह पर 50 शैया अस्पताल में छह डॉक्टरों की तैनाती होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

100 शैया संयुक्त जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. कुलदीप यादव ने बताया कि अस्पताल से डॉ. नवनीत दुबे समेत दो डॉक्टरों के ट्रांसफर हुए। इनकी जगह पर दो से तीन डॉक्टर आ सकते हैं। 100 शैया में अस्पताल में डॉक्टरों की बेहद कमी है। सीएमओ ने बताया कि बिधूना सीएचसी में तैनात डॉ. सौरभ सचान, डॉ. पंकज सविता, डॉ. निधि आर्या व दिबियापुर सीएचसी की डॉ. रीनी सिंह का ट्रांसफर गैर जनपद हुआ है। इनकी जगह अन्य जनपद से डॉक्टर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें