फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजन की गुणवत्ता परखेंगे में नोडल अधिकारी

Sat, 09 Sep 2017 11:41 PM IST
औरैया
विज्ञापन
demo pic - फोटो : demo
विज्ञापन
जिला अस्पताल में अब प्रसूताओं को में भूखा रहना पड़ेगा और न ही उन्हें घटिया गुणवत्ता का खाना ठेकेदार दे पाएंगे। इसके लिए शासन की ओर से जिला अस्पताल में नोडल अफसर रखने के लिए निर्देश दिए गए हैं। सीएमएस ने डाक्टर शत्रुघ्न सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया।
विज्ञापन

प्रसूताओं को समय से खाना न मिलना, खाने मेें घटिया गुणवत्ता, कभी-कभी तो खाना न मिलने की शिकायतें मिल रही थी। प्रसूताओं ने कई बार सीएमएस से शिकायत की लेकिन सीएमएस मरीजों को देखने में व्यक्त रहने के कारण ध्यान नहीं दे पाते थे। गुरुवार को सीएमएस हीरा सिंह के पास शासन की ओर से एक मेल आया जिसमें कहा गया कि जल्द से जल्द जिला अस्पताल में नोडल अधिकारी तैनात किया जाए। इस पर सीएमएस ने डा. शत्रुघ्न सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया। डा. शत्रुघ्न ने बताया कि प्रसूताआें को देने वाले भोजन की गुणवत्ता को वह खुद परखेंगे। इसके बाद उन तक खाना पहुंचाया जाएगा। सुबह की चाय अब पानी की तरह मिलने पर ठेकेदार से जवाब तलब किया जाएगा। वहीं प्रसूताओं को रोज के मेन्यू के हिसाब से पूरा नाश्ता और भोजन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें