फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैयाः नोडल अधिकारी ने किया हॉटस्पॉट क्षेत्र का निरीक्षण, कम्यूनिटी किचन व शेल्टर होम का लिया जायजा

विज्ञापन
नोडल अधिकारी राजाराम ने कम्यूनिटी किचन का जायजा लिया। - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। नोडल अधिकारी अपर आयुक्त प्रशासन राजाराम ने शनिवार को अजीतमल कस्बे के हॉटस्पॉट क्षेत्रों का निरीक्षण लिया। उन्होंने कम्यूनिटी किचन और कस्बे के शिव शक्ति व त्रिवेदी गेस्ट हाउस में बने शेल्टर होम का जायजा लिया। साथ ही क्वारंटीन लोगों से रहने-खाने की सुविधाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने नगर पंचायत बाबरपुर अजीतमल कार्यालय जाकर सफाई कर्मचारियों से बातचीत की और हॉटस्पॉट बनाए गए लक्ष्मी नगर का दौरा किया। वहां बैरिकेडिंग के बावजूद लोगों के निकलने पर नाराजगी जताई।
उन्होंने सीएचसी अजीतमल में अध्ीाक्षक डॉॅ. विमल कुमार से कोविड हेल्थ डेस्क और शेल्टर होम में की गई सैंपलिंग के बारे में जानकारी ली। मौके पर एसडीएम रमापति, बीडीओ अश्वनी सोनकर व ईओ विजय कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें