फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: रोडवेज डिपो में स्टेशन न शौचालय

Sun, 11 Jan 2026 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-14-यात्री प्रतीक्षालय के नाम पर लगी हैं मात्र दो बेंच । संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। जिले का रोडवेज डिपो बुनियादी यात्री सुविधाओं के लिए तरस रहा है। जनवरी 2025 में डिपो से सटी 6.52 एकड़ बेशकीमती जमीन कब्जामुक्त कराए जाने के बाद उम्मीद जगी थी कि अब कायाकल्प होगा, लेकिन एक साल बीतने के बाद भी यहां स्टेशन और शौचालय तक नहीं है।
जिले से रोजाना हजारों यात्रियों को सेवा देने वाले रोडवेज डिपो से 65 बसों का संचालन होता है। इसके बावजूद यहां न तो बस स्टेशन है, न पर्याप्त प्रतीक्षालय और न ही शौचालय की सुविधा। वहीं यात्रियों को मजबूरी में सड़क किनारे खड़ी बसों में चढ़ना पड़ता है, जो काफी जोखिम भरा भी है।
विज्ञापन

स्थिति यह है कि डिपो परिसर में यात्रियों के बैठने के लिए बना प्रतीक्षालय बेहद छोटा है, जहां महज दो बेंच उपलब्ध हैं। दो अन्य टूटी पड़ी हैं। सर्दियों में इसी प्रतीक्षालय को रैन बसेरा बना दिया गया, इससे दिन में यात्रियों के लिए बैठने की जगह और भी सीमित हो गई। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। शौचालय के लिए उन्हें परेशान होना पड़ता है। जमीन का इस्तेमाल सिर्फ बसों की पार्किंग तक सीमित रह गया है।
शौचालय टूटा, दूसरा इंतजाम नहीं : जनवरी 2025 में अतिक्रमण हटाने के दौरान डिपो के पास बना सार्वजनिक शौचालय तोड़ दिया गया था। इसके बाद से अब तक नया शौचालय नहीं बन पाया है। फिलहाल यात्रियों के लिए केवल यूरिनल की व्यवस्था है, जो लंबी दूरी के यात्रियों के लिए नाकाफी साबित हो रही है।
विज्ञापन

स्टेशन न होने से सड़क बनी बस अड्डा : डिपो में बस स्टेशन न होने के कारण न सिर्फ यहां की, बल्कि अन्य डिपो की बसें भी सड़क पर खड़ी होती हैं। कई बसें सुभाष चौराहे तक खड़ी कर दी जाती हैं, इससे जाम की स्थिति भी बनती है। बस अड्डे पर न एनाउंसमेंट सिस्टम है, न प्लेटफार्म और न ही यात्रियों के लिए सुरक्षित आवागमन का इंतजाम।

फोटो-14-यात्री प्रतीक्षालय के नाम पर लगी हैं मात्र दो बेंच । संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें