फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएम पावर प्लांट से प्रभावित किसानों को एसडीएम ने वार्ता के लिए बुलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कंचौसी (औरैया)। यूएम पॉवर प्लांट में चहारदीवार बनाए जाने से प्रभावित किसानों को मंगलवार को एसडीएम बिधूना ने वार्ता के लिए बुलाया। परियोजना के अधिकारी के न आने पर कोई हल नहीं निकल सका। तीन घंटे इंतजार के बाद एसडीएम ने किसानों की पूरी बात सुनकर उन्हें वापस कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के लेखपालों से नौगंवा, ढिकियापुर, सूखमपुर, हरतौली गांव के यूएम पावर प्लांट से प्रभावित किसानों को बिधूना तहसील बुलाया गया था। किसान मंगलवार को सुबह परियोजना से प्रभावित मुख्य किसान प्रसपा के वरिष्ठ नेता चौधरी रामबाबू यादव के साथ एसडीएम बिधूना रमापति के पास पहुंचे। चौधरी रामबाबू यादव ने किसानों की समस्याएं एसडीएम को बताईं। एसडीएम ने प्लांट के अधिकारियों के आ जाने पर वार्ता का अश्वासन दिया। करीब तीन घंटे के इंतजार के बाद परियोजना से संबंधित अधिकारी एसडीएम के कार्यालय में नहीं पहुंचे। इस पर एसडीएम ने किसानों को वापस कर दिया। एसडीएम के बुलावे पर किसान सूरज नाथ सपेरा, सुघर सिंह राजपूत, सुदामा प्रसाद, महबूब अली, अभयराम राजपूत, कमलेश दोहरे, चंद्र प्रकाश, टिंकू तिवारी, पूर्व प्रधान घनश्याम कुशवाहा, कल्लू, पातीराम पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें