फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश के लिए भटक रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। केंद्रीय विद्यालयों में एक अप्रैल से ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है लेकिन एनटीपीसी दिबियापुर स्थित केंद्रीय विद्यालय का नाम इसमें शामिल नहीं है। इसके कारण छात्र और अभिभावक परेशान हैं। जबकि जिम्मेदार अफसर भी कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय में बच्चों का प्रवेश कराने के लिए अभिभावक पिछले छह दिन से संबंधित वेबसाइट पर जा रहे हैं लेकिन इसमें दिबियापुर स्थित केंद्रीय विद्यालय का लिंक नहीं मिल रहा है। प्रवेश के लिए अंतिम तिथि 19 अप्रैल है। अभिभावकों का कहना है कि जिम्मेदारों को प्रवेश प्रक्रिया की स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
सीआईएसएफ कर्मियों को ज्यादा परेशानी
केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश शुरू न होने के कारण सबसे ज्यादा परेशानी गेल व एनटीपीसी की सुरक्षा में लगे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) कर्मियों को हो रही है। सीआईएसएफ के एक कर्मचारी ने बताया कि उनका अक्सर बीच शैक्षिक सत्र में स्थानांतरण हो जाता है। ऐसे में एक केंद्रीय विद्यालय से दूसरे में अपने बच्चों का प्रवेश कराना आसान होता है। लेकिन यहां पर उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

वर्जन
गेल और एनटीपीसी केंद्रीय विद्यालय के संचालन में आर्थिक मदद करती थी। वर्तमान में दोनों संस्थानों ने मदद करने से हाथ खींच लिए हैं। शिक्षकों का दो माह से वेतन भी रुका पड़ा है। ये मामला केंद्रीय शिक्षा मंत्री के संज्ञान में है। केंद्र से जो निर्देश मिलेंगे उसी पर अमल किया जाएगा। - सुनील कुमार वर्मा, डीएम औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें