फोटो 19एयूआरपी12- अजीतमल कोतवाली में बैठक के दौरान मौजूद एसडीएम व अन्य फोटो 19एयूआरपी26- फफूंद के शाहआ
- फोटो : AURAIYA
अजीतमल (औरैया)। अजीतमल कोतवाली में गुरुवार को एसडीएम राशिद अली खान की अध्यक्षता में क्षेत्र के ग्राम प्रधानों और संभ्रांत नागरिकों के साथ पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून 2019 में किसी की नागरिकता छीनी नहीं जा रही है। बल्कि नागरिकता देने का काम कर किया जा रहा है।
कहा कि जो भी व्यक्ति किसी अन्य देश से आया है और उसको यहां रहते हुए 11 साल हो गए हैं। ऐसे लोगों को कानून के माध्यम से भारतीय नागरिकता दी जाएगी। जो लोग देश में पहले से ही निवास कर रहे है। यही पर जन्म लिया है। वह देश के नागरिक है और रहेंगे। इस देश और शहर में जो लोग रह रहे है। उनके पास उनकी भारतीयता की पहचान के लिए आधार कार्ड , मतदाता पहचान पत्र और राशन कार्ड आदि है। बैठक में सीओ कमलेश पांडेय ने कहा कि अफवाह पर ध्यान देने की कोई जरूरत है। लोग बिना समझे अफवाह फैला रहे है। अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस सख्त कार्यवाही करेगी। इस दौरान थाना प्रभारी दिनेश कुमार बिंद , दरोगा पवन यादव, प्रमोद शर्मा समेत तमाम प्रधान और संभ्रात नागरिक मौजूद रहे।