फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी नामांकन नहीं, 13 पर्चे बिके

Wed, 25 Jan 2017 11:30 PM IST
औरैया
विज्ञापन
नामांकन कक्ष का निरीक्षण करते डीएम व एसपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 विधानसभा की किसी भी सीट पर दूसरे दिन बुधवार को भी कोई नामांकन दाखिल नहीं हुआ। 13 नामांकन पत्रों की बिक्री जरूर हुई। बिधूना से सिटिंग विधायक प्रमोद गुप्ता के नामांकन पत्र खरीदने से सियासत गर्माई रही।  
विज्ञापन


डीएम के बाला जी व एसपी रामकिशोर ने सुबह कलक्ट्रेट में नामांकन की व्यवस्थाएं परखीं। सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रही। आने जाने वालों की सघन चेकिंग की गई। वाहनों की भी चेकिंग हुई। बुधवार को भी किसी उम्मीदवार ने नामांकन नहीं कराया। 13 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। औरैया विधानसभा से नामांकन के लिए निषाद पार्टी से आलोक कुमार, लोकदल से संदीप कुमार ने पर्चा लिया।

दिबियापुर विधान सभा से नामांकन के लिए निर्दलीय महावीर प्रसाद, वीरेंद्र सिंह दोहरे, मुकेश कुमार, सरनाम सिंह व लोकदल से अरविंद सिंह ने नामांकन पत्र खरीदा। बिधूना विधानसभा से सपा से दावा कर सिटिंग विधायक प्रमोद गुप्ता एलएस, बसपा से शिव प्रसाद यादव, निर्दलीय कृष्ण वीर सिंह, अमर सिंह, कल्पना गुप्ता व शुभनेंद्र कुमार ने नामंकन पत्र खरीदा। टिकट कटने के बाद सपा  के निवर्तमान विधायक प्रमोद कुमार गुप्ता एलएस पर्चा खरीदने आए। इन्होंने सपा से चुनाव लड़ने का दावा किया। इसकी सियासी हल्कों में खासी चर्चा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें