फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर दावतों में व्यस्त, गेहूं कटाई को किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
रुरुगंज (औरैया)। पंचायत चुनाव की सरगर्मी ने किसानों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। हाल ये है कि मजदूर चुनावी दावतों में व्यस्त हैं और खेत में पकी खड़ी गेहूं की फसल काटने के लिए मजदूर नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में दावतों का दौर चल रहा है। मजदूरों को सुबह-शाम लजीज पकवान खाने के लिए मिल रहे हैं। इतना ही नहीं खर्च के लिए प्रत्याशी उन्हें रुपये भी दे रहे हैं। इसके कारण खेतों पर काम करने वाले मजदूर इन दिनों मस्त हैं। खेतों में खड़ी फसल की कटाई के लिए किसानों को मजदूर नहीं मिल रहे हैं।
मजदूरों को दावतों में व्यस्त देख किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें दिख रहीं हैं। किसान भजनलाल, विपिन कुमार, उपेंद्र कुमार ने बताया कि गेहूं की फसल पकी खड़ी है। काफी समय बीत गया है, मजदूर न मिल पाने के कारण कटाई और मड़ाई का काम प्रभावित हो रहा है। गेहूं जितना ज्यादा पकेगा उतनी ही उसकी बालियां टूट कर खेतों में गिर जाएगी। आए दिन आगजनी की घटनाएं भी हो रही है। इसको लेकर कुछ किसानों ने खुद कटाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें