फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमण पर भारी रही आस्था, उमड़ा जनसैलाब

विज्ञापन
मंदिर में बिना मास्क के एक साथ पूजा करती महिलाएं - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। नवरात्र के पहले दिन मंगलवार को मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। कोविड मानकों का पालन होते नहीं दिखा। सुबह से ही लोग लंबी-लंबी लाइन में मां की झलक पाने के लिए बेताब दिखे। मां शैलपुत्री की पूजा कर सुख समृद्धि की प्रार्थना की।
विज्ञापन

ब्रह्म मुहूर्त में सुबह चार बजे से ही शहर के सभी मंदिरों के कपाट खुल गए। धीरे-धीरे भक्तों की संख्या बढ़ती गई। कोरोना संक्रमण के कारण एक बार में पांच-पांच भक्तों को ही दर्शन का नियम लागू है। लेकिन सुबह सात बजे तक मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो गई। शहर के फूलमती मंदिर, शीतला माता मंदिर,, बड़ी माता मंदिर, गमा देवी मंदिर, मां मंगला देवी मंदिर, आवास विकास स्थित काली माता मंदिर सहित अन्य मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की। सबसे ज्यादा भीड़ बड़ी माता मंदिर मंदिर परिसर में दिखी। जिला प्रशासन ने पहले ही गाइड लाइन जारी कर मंदिर संचालकों को निर्देश दिए थे कि कोरोना नियमों का सख्ती से पालन किया जाए। लेकिन भक्तों को जैसे कोरोना का कोई डर नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें