फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला में बाजरे का सूखा भूसा खिला रहे

विज्ञापन
गोशाला के अंदर मृत गोवंश को भी नहीं हटाया जा रहा। - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। ब्लाक के ग्राम पंचायत डोडापुर के मजरा पुर्वा किन्नर में बनी अस्थायी गोशाला बदहाल है। हाल ये है कि यहां मृत गोवंशों को हटाया भी नहीं जा रहा। सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को भी यहां पांच गोवंशों की मौत हुई। हालांकि सचिव व्यवस्था पूरी होने और एक गाय की मौत की बात कह रहे हैं। इसका पोस्टमार्टम करा दफनाने की बात भी कही है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि गोशाला में गोवंशों को सिर्फ सूखा भूसा दिया जा रहा है। इससे गोवंश कमजोर हो रहे हैं। पूर्व में भी कई गोवंश मर चुके हैं। इन्हें गोशाला में दफना दिया गया है।
मृत गोवंश को दफनाने के लिए गहरा गड्ढा न खोदे जाने से उनका शव कुत्ते खींच ले लाते हैं। नांद में पानी गंदा है। सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को गोशाला में पांच गोवंशों की मौत होने पर प्रशासन ने रात में ही दफना दिया। सिर्फ एक गोवंश का पोस्टमार्टम कराया। वहीं, सचिव राघवेंद्र सिंह का कहना है कि बीमारी से एक गाय मरी है। चारे-पानी की पूरी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें