फफूंद (औरैया)। असेनी पावर हाउस से केशमपुर जाने वाली हाईटेंशन लाइन में आई खराबी के कारण कस्बे और 220 गांवों की बिजली आपूर्ति शनिवार से गुल है। इसके कारण करीब 35 हजार उपभोक्ता गर्मी में परेशान हैं। उन्हें पेयजल संकट का सामना भी करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं में विभागीय अधिकारियों के प्रति रोष है।
शनिवार सुबह 11 बजे असेनी पावर हाउस से केशमपुर सब स्टेशन जाने वाली अंडरग्राउंड 33 केवी हाईटेंशन लाइन में खराबी आ गई थी। जिससे बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। इसके बाद जेई ओमवीर सिंह सहित बिजली कर्मचारी अंडरग्राउंड केबल को दुरस्त करने में लग गए। अधिकारियों ने रात में बिजली चालू होने का आश्वासन दिया। लेकिन रविवार शाम तक आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। 220 गांवों की बिजली गुल होने के कारण परेशान उपभोक्ताओं का गर्मी से बुरा हाल है। आपूर्ति ठप होने के कारण कस्बे के उपभोक्ताओं के सामने पीने के पानी की संकट रहा।
वर्जन
जेई ओमवीर सिंह ने बताया कि नई केबल का इस्टीमेट भेजे एक साल हो गया है। पर अभी तक स्टीमेट पास ही नहीं हुआ। जनता में आक्रोश व्याप्त है।