फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 मई तक नहीं बनेंगे ड्राइविंग लाइसेंस 16-26-24

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कोरोना संक्रमण से बचाव व कार्यालयों में जुटने वाली भीड़ पर अंकुश लगाने के लिए परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश ने तीन से 15 मई तक के ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी बुकिंग स्लॉट निरस्त करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

परिवहन विभाग ने कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस समेत अन्य कार्यों के लिए जुटने वाली भीड़ पर अंकुुश लगाने के लिए 23 अप्रैल से एक मई तक की अवधि के मध्य ड्राइविंग लाइसेंस आदि के लिए ऑनलाइन बुक किए गए सभी स्लॉट निरस्त कर दिए थे। निरस्त स्लॉट को 15 मई से रिशेड्यूल कराने का आदेश दिया गया था। अब परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश ने तीन से 15 मई के बीच के ऑनलाइन बुक किए गए सभी स्लॉट निरस्त किए जाने का आदेश जारी कर दिया है। आरआई बलवंत सिंह ने बताया कि तीन से 15 मई के बीच निरस्त किए गए सभी स्लॉट को एक जून से रिशेड्यूल किया जाएगा। अभ्यर्थियों को इस संबंध में मोबाइल पर नए स्लॉट का संदेश भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें