औरैया। शहर के मोहल्ला बनारसीदास निवासी पिंकी देवी पत्नी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी पुत्री की शादी है। वह बुधवार सुबह 11 बजे जेवर खरीदने के लिए 20 हजार रुपये लेकर निकली थीं। काली देवी मंदिर के पीछे गली में बाइक सवार दो युवकों ने झपट्टा मारकर उनका पर्स छीन लिया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि मामला संदिग्ध है। जांच कर सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। (संवाद)