औरैया। जिले में लगातार तीसरे दिन एक भी संक्रमित नहीं मिला। शनिवार को टीमों ने कुल 1981 सैंपल लिए। तीसरी लहर को लेकर अधिकारी चिंतित हैं। इससे बचाव की तैयारियां भी शुरू कर दी गईं हैं।
सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में अब तक आरटीपीसीआर के दो लाख 910 सैंपल लिए जा चुके हैं। शनिवार को भी जिले में एक भी सक्रिय केस नहीं मिला है। अब तक ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 9988 है। मृतकों की संख्या 185 है। जिले में एक्टिव केस 21 हैं। इनमें पांच होम आइसोलेट हैं और 16 गंभीर संक्रमित मरीजों का उपचार जिले के बाहर के प्राइवेट कोविड अस्पतालों में चल रहा है। 10 एक्टिव हॉटस्पॉट हैं।