फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: जले अवशेष का नहीं मिलेगा मुआवजा

Tue, 14 Apr 2026 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बेला। गांव पुरवा भदौरिया व दलपपुर में आग से फसल जलने के मामले में लेखपाल ने जांच रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंप दी है। जिले से यह रिपोर्ट जल्द शासन को भेजी जाएगी। हालांकि आग से अवशेष जलने के मामले में किसानों को कोई मुआवजा नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव पुरवा भदौरिया व दलपपुर में खेतों में रविवार को गेहूं की फसल में तारों की चिंगारी से अचानक आग लग गई थी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पानी व अन्य तरीके से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। तेज हवा के आगे, किसान भी बेबस नजर आए। इसमें 36 किसानों की फसल जलकर राख हो गई। आग लगने 62 बीघा गेहूं जल गया था। एसडीएम गरिमा सोनकिया व सीओ ने पहुंचकर किसानों को मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया था।
सोमवार को लेखपाल विमलेश फसल नुकसान की रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजी दी। वहीं फफूंद के भूरेपुर में लगी आग से पांच किसानों के 24 बीघा गेहूं की फसल जल गई थी। इसमें भी फसल नुकसान की रिपोर्ट लेखपाल ने तहसील भेज दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें