बिधूना। अछल्दा मार्ग पर गांव पसुआ के पास शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार ईको और ओमनी वैन के बीच भिड़ंत हो गई। हादसे में महिलाओं समेत नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
चीख-पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टर ने घायलों को रेफर कर दिया।
हादसा रात करीब साढ़े 11 बजे हुआ। अछल्दा से सहार की ओर जा रही ओमनी वैन और कन्नौज से गंगा स्नान कर लौट रही ईको कार के बीच गांव पसुआ के पास सीधी टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियों का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सवारियां अंदर ही फंस गईं। सूचना मिलते ही कोतवाल मुकेश बाबू चौहान फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला।
इसके बाद उन्हें एंबुलेंस व निजी वाहनों से सीएचसी भेजा। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया। है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
इस हादसे में बेला थाना क्षेत्र के गांव जमालपुर निवासी ओमनी चालाक कन्हैयालाल (35), इटावा स्थित बिठौली के गांव मड़ैना कचहरी निवासी मानसिंह (48) घायल हो गए। इसके अलावा सहार थाना क्षेत्र के गांव सुखमनपुर निवासी रामाधार (60), सर्वेश (50), बिधूना के गांव पुरवा भवानी निवासी साहब सिंह (55) अछल्दा से सहार जा रहे थे।
वहीं अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव विक्रमपुर निवासी ईको चालक रवि (24), अछल्दा के गांव विक्रमपुर निवासी खुशबू (23), महावीर सिंह (52), इटावा स्थित थाना बकेवर के गांव कुशगवा ईरन निवासी पूनम (22) कन्नौज से गंगा स्नान कर अछल्दा जा रहे थे। यह सभी लोग घायल हो गए।