फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

34.50 लाख की चुनावी शराब के साथ नौ गिरफ्तार

Mon, 26 Oct 2015 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के अंतिम चरण के मतदान से पहले पुलिस ने थाना क्षेत्र के गांव पुर्वा चंद्रमन के पास आठ वाहनों से 1107 पेटी देशी शराब बरामद किया है। इसकी कीमत करीब 34.50 लाख रुपये। शराब के साथ नौ लोगों को भी गिरफ्तार किया है। एसपी के अनुसार पंचायत चुनाव के प्रभावित करने के लिए इतनी बड़ी मात्रा में शराब को मंगवाया गया था।
विज्ञापन


 पुलिस ने थाना क्षेत्र के गांव पुर्वा चंद्रमन के पास आठ बड़े-छोटे वाहनों को घेर कर जांच पड़ताल की। सभी में अवैध देशी शराब की पेटियां लदी मिली। वाहन चालकों के पास कागजात न मिलने पर पुलिस ने नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वाहनों में लदी अवैध शराब की 1107 पेटियां जब्त कर लीं।

इनमें कुल 53136 बोतलें पाई गई। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि पकड़ी गई शराब बल्लू यादव पुत्र श्री प्रकाश यादव निवासी गपकापुर अछल्दा ने मंगवाई थी। वह भारी मात्रा में हरियाणा से अवैध शराब मंगवाते थे। उन्हीं से पकड़े गए आरोपी शराब खरीदते थे। वह औरैया और अजीतमल में शराब की डिलीवरी देने जा रहे थे। छापा मारने वाली टीम में स्वाट टीम प्रभारी अखिलेश मिश्रा, अछल्दा थानाध्यक्ष शिव कुमार सिंह, अजीतमल थानाध्यक्ष अजय कुमार पाठक व फफूंद थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार की टीम शामिल थी।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी
रवी यादव निवासी नगला पैठन अछल्दा, बेटालाल  निवासी सुभानपुर अछल्दा, इंदल सिंह निवासी गौतला अछल्दा, सतेंद्र कुमार निवासी गौतला अछल्दा, मनोज अवस्थी निवासी वैबहा बिधूना, विनोद अवस्थी वैबहा बिधूना, मिंटू सविता गपकापुर अछल्दा, विशंभर यादव नगला राय सिंह, आनंद  शाक्य एल्पी अछल्दा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें