फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से युवक की मौत

Mon, 26 Oct 2015 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव बहादुरपुर में बिजली गिरने से युवक की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही क्षेत्र के जिला पंचायत पद के प्रत्याशी ने मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


बहादुरपुर गांव निवासी सर्वेश उर्फ दीपचंद्र (30) पुत्र श्रीराम सोमवार सुबह खेतों पर काम करने गया था। अचानक आसमान से बिजली उसके ऊपर गिर गई। बिजली गिरने से सर्वेश की घटना स्थल पर मौत हो गई। सर्वेश की मौत की खबर मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

वहीं बिजली गिरने से युवक की मौत की खबर जैसे ही जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी रवींद्र तोमर, अवधेश भदौरिया, दीपू सिंह, आशाराम राजपूत समेत अन्य प्रत्याशियों को मिली। उन्होंने तत्काल प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दे उन्हें मौके पर बुलवाया और मृतक के परिजनों को राहत दिलाए जाने की मांग की । वह मृतक के घर पहुंचकर परिजनो को ढांढस बंधाते दिखे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें