अजीतमल। जिला मुख्यालय पर डिप्टी कलेक्टर की जिम्मेदारी संभाल रहे रहे निखिल राजपूत को अजीतमल तहसील का नया एसडीएम बनाया गया है। यहां तैनात हरिश्चंद्र को डिप्टी कलेक्टर औरैया बनाया गया है।
जिम्मेदारी संभालने के बाद उन्होंने तहसील कर्मियों से परिचय प्राप्त कर उनके साथ बैठक की। उन्होंने आपसी सामंजस्य से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसील के प्रत्येक कक्ष का अवलोकन किया। उन्होंने नाजिर को निर्देश देते हुए तहसील में आने वाले आगंतुकों, अधिवक्ताओं के लिए बैठने की उचित व्यवस्था व ठंडे पानी के लिए वाटर कूलर लगाने की जल्द व्यवस्था करने की बात कही।
एसडीएम ने कहा कि कोई भी पीड़ित व्यक्ति उनके कार्यालय में आकर अपनी समस्या बता सकता है। निस्तारण का नियमानुसार हर संभव प्रयास किया जाएगा। (संवाद)