डायरेक्टर एनएचएम डा. मनीराम के नेतृत्व में आई स्टेट लेबिल स्पोर्टिंग
मानीटिरिंग टीम सबसे पहले जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंची। अस्पताल में
उन्हें सीएमएस डा. एनके मिश्रा अनुपस्थित मिले।
मौके पर मौजूद डाक्टरों की
मौजूदगी में टीम ने पहले अस्पताल अधीक्षक दफ्तर कर निरीक्षण किया। बाद में
जिला अस्पताल के जजनी सुरक्षा वार्ड, ओटी वार्ड, आईसीयू वार्ड व दवा वितरण
केंद्र का मुआयना किया।
बाद इसके मानीटिरिंग टीम अजीतमल के सामुदायिक
स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची। यहां टीम को नेत्र आपरेशन शिविर के मरीज परिसर
में डेरा जमाए मिले। जबकि टीम को ओपीडी का कार्य अव्यवस्थित नजर आया।
टीम
ने अगले निरीक्षण के दौरान उक्त कमियां न पाए जाने की भी चेतावनी दी है।
निरीक्षण के संबंध में सीएमओ डा. एसबी मिश्रा ने बताया कि एनएचएम की जनपद
में संचालित योजनाओं की प्रगति की जायजा लेने के लिए टीम का औचक निरीक्षण
था।