फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: एनएचएआई ने रुकवाया नगर पालिका का वाटर कूलर लगाने का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। चटक धूप व लू के बीच चढ़ते पारे को देखते हुए डीएम ने जनहित में नगर पालिका परिषद को शहर में पांच स्थानों पर पेयजल की बेहतर सुविधा के लिए वाटर कूलर लगाने छूट दी। वहीं अंडर पाथ के नीचे ब्रह्मनगर चौकी के बगल में वाटर कूलर को रखवाने के लिए शुरू हुए काम को एनएचएआई की टीम ने रुकवा दिया।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद की ओर से राहगीरों को ठंड पानी मुहैया कराने के लिए पांच स्थानों पर वाटर कूलर लगाए जाने हैं। पहला वाटर कूलर नगर पालिका परिसर में लगा दिया गया है। वहीं दूसरा देवकली-खानपुर चौराहे पर शुक्रवार को रखवाया जाना था। इसके लिए पालिका के कर्मचारियों ने गड्ढे की खोदाई करते हुए पक्का धरातल तैयार करते हुए जलनिकासी व्यवस्था का काम शुरू किया।
इसी बीच एनएचएआई की टीम पेट्रोलिंग करती हुई पहुंची। बिना अनुमति के एनएचएआई के दायरे में हो रहे काम के बारे में पूछताछ की। वहीं अनुमति लेने के बाद ही काम करने के निर्देश देते हुए कार्य को रुकवा दिया। इस दौरान जानकारी पर कुछ सभासद भी पहुंच गए।
विज्ञापन

जिन्होंने एनएचएआई की ओर लगाई गई रोक को लेकर नाराजगी जाहिर की। वहीं पूरे मामले में एनएचएआई के परियोजना अधिकारी अमन रूहेला ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। यदि जनहित का काम है, तो जगह को लेकर मामले को दिखवाया जाएगा। किसी तरह से वाहनों के लिए समस्या न बने इसे लेकर मामले को दिखवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें