फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: संदिग्ध हालात में नव विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फफूंद। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नवविवाहिता की इलाज के लिए ले जाने के दौरान संदिग्ध हालत में मौत हो गई। जानकारी पर मृतका के मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। घटना को लेकर मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर दहेज लिए प्रताड़ित कर हत्या करने का आरोप लगाया है।
फफूंद थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी कमल किशोर कुशवाहा की शादी तीन वर्ष पूर्व सुरान निवासी अजय कुमार की पुत्री 25 वर्षीय वैष्णवी के साथ हुई थी। वह घर के पास ही ठेला लगाकर आजीविका चलाता था। रविवार रात वैष्णवी को बुखार आ गया। ससुरालीजनों ने उसे दवा दी लेकिन सोमवार सुबह उसकी अचानक से हालत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन

पति कमल किशोर उसे औरैया निजी अस्पताल ले गया। जहां डाक्टरों ने भर्ती कर इलाज भी किया लेकिन हालत सही न होने पर डॉक्टर ने उसे कानपुर ले जाने की सलाह दी। इस पर कमल किशोर पत्नी को कानपुर ले गया। जहां अस्पताल पहुंचते ही उसकी पत्नी ने दम तोड़ दिया। जानकारी पर गांव पहुंचे मृतका के पिता अजय कुमार व मां सुनीता ने पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर पहुंचे सीओ प्रदीप कुमार व थाना पुलिस मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने मायके पक्ष के लोगाें से मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें