फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई आरसी खुद खोलेगी असली नकली का खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। अब चोरी की गाड़ियों की फर्जी आरसी (रजिस्ट्रेशन सर्टीफिकेट) न तैयार हो सकेगी और ना ही आरसी को लेकर कोई गोलमाल होगा। संभागीय परिवहन अधिकारियों के अनुसार अभी तक जारी होने वाली आरसी की नकल आसानी से तैयार हो जाती थी। लेकिन अब वाहनों की आरसी पेपर को नया स्वरूप प्रदान किया गया है। इसकी फोटोकॉपी कराने या फोटो खींचते ही पोल खुल जाएगी।
विज्ञापन

परिवहन विभाग द्वारा जारी होने वाली वाहनों की आरसी के लिए नए कागज उपलब्ध कराए गए हैं। इसमें सुरक्षा की दृष्टि से कई प्रयोग किए गए हैं। ऐसे में मूल आरसी के साथ ही डुप्लीकेट आरसी में पहचान भी आसान हो जाएगी। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि पहले के आरसी पेपर की आसानी से कलर फोटोकापी हो जाती थी, जो दिखने में वास्तविक लगती थी। इस बार आरसी पेपर कई सिक्योरिटी फीचर से लैस है। एआरटीओ धनवीर यादव ने बताया कि अब वाहनों की आरसी नीली रंग की नहीं सफेद रंग की होगी। इस पेपर की फोटोकॉपी कराने पर उसमें पांच जगह फोटोकॉपी लिखकर आएगा। फोटोकॉपी में यूपी सरकार का लोगो भी नहीं दिखेगा। बताया कि अभी तक लोग चोरी के वाहनों की फर्जी आरसी तैयार कर लेते थे। यह काम कलर फोटोकॉपी से होता था। कोर्ट में जमानत के लिए भी कई बार इसका यूज किया जाता था। अब यदि कोई व्यक्ति पुराना वाहन बेचता है या उसकी आरसी खो जाती है तो उसे नए प्रपत्र पर ही आरसी जारी की जाएगी। नए आरसी पेपर में कई सेफ्टी डिवाइस अटैच की गईं हैं। इसमें कोड वर्ड के साथ ही कलर में भी बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें