दो बार पहले भी उन्हें अटैक पड़ चुका था। दोनों के बीच विवाद की कोई ठोस वजह सामने नहीं आयी है। एएसपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ईंट भी बरामद कर उसे जेल भेज दिया है। बता दें कि मिश्रीपुर में गुरुवार की रात श्याम नारायण दुबे (65) की भतीजे महेंद्र कुमार ईंट मार दी थी।
इससे गंभीर हालत में परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। मृतक के पुत्र राहुल ने चचेरे भाई पर ईंट से वार कर पिता की हत्या किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी।