लखनऊ, इटावा व झांसी से बुलाई गईं टीम
थाने को स्टेशन से उड़ाए जाने की धमकी मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई। इधर डायल 112 को फोन करने वाले ने पहले स्टेशन को उड़ाने की बात कही थी। थाने में सघन चेकिंग अभियान के दौरान जब कुछ नहीं मिला तो पुलिस का शक रेलवे स्टेशन की ओर गया।
थाने से चंद कदम पर ही रेलवे स्टेशन है। किसी भी तरह से कोई चूक न हो इसके लिए पुलिस अधिकारियों ने लखनऊ से बस डिस्पोजल टीम, झांसी, इटावा से भी टीम व डॉग स्क्वायड बुलाए हैं। वहीं, देर शाम तक चेकिंग अभियान चलता रहा।