फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बस स्टेशन पर नहीं रुकते यात्री न चालक-परिचालक

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। अवैध कब्जे हटने से औरैया बस डिपो में जगह में वृद्धि हुई है, लेकिन वहां पर यात्री सुविधाओं के इंतजाम नहीं है। यहां यात्री आने से कतराते हैं, साथ ही बाहरी डिपो के बस चालक भी बसें खड़ा करने से कन्नी काटते हैं।
विज्ञापन

ऐसे में यात्री चौराहों पर खड़े होते हैं तो चालक भी सड़कों पर बसें खड़ी कर सवारी भरते हैं। शहर में डिपो, स्टेशन और वर्कशॉप एक ही परिसर में है। यहां यात्रियों के बैठने को अंदर एक टिनशेड बना है। इसमें पानी, पंखा व कुर्सियों को व्यवस्था की गई है, लेकिन जगह कम होने से एक साथ 20 यात्री भी नहीं बैठ सकते।
ज्यादातर यात्री कानपुर चौराहा व खानपुर चौराहे पहुंचकर बसों का इंतजार करते हैं। यही नहीं स्टेशन के बाहर खानपान की दुकानों की भी व्यवस्था अच्छी नहीं है। ऐसे में लोग पानी की बोतल तक लेने के लिए इधर-उधर भटकते हैं।
विज्ञापन

वहीं, स्टेशन के सामने दूसरी छोर पर कुछ स्थानीय लोगों की दुकानें तो हैं, लेकिन वहां तक सड़क पार कर जाने से यात्री व बस चालक दिक्कत महसूस करते हैं। स्टेशन के अंदर भी सिर्फ एक चाय का ठेला खड़ा होता है। इससे यात्रियों को सिर्फ चाय या पानी की बोतल तो मिल जाती है, लेकिन अन्य खाद्य पदार्थ के लिए उन्हें भटकना पड़ता है।
हालात यह हैं कि बाहरी डिपो के चालक स्टेशन के बाहर सवारियां उतारकर चौराहों के पास सड़क पर बसें खड़ी करते हैं। जिससे शहर की सड़कों पर जाम की समस्या बनी रहती है। कुछ चालकों ने बताया कि स्टेशन के पास नाश्ते तक की अच्छी दुकानें नहीं है।
स्थानीय चालक-परिचालक लेते पेड़ का सहारा
भीषण गर्मी में डिपो या स्टेशन के अंदर दूसरा टिनशेड न होने से बस चालक व परिचालक भी छाया की तलाश में भटकते हैं। ऐसे में उन्हें स्टेशन के बाहर सड़क पर खड़े छोटे-छोटे पेड़ों के नीचे पहुंचकर गर्मी से बचने का प्रयत्न करते देखा जाता है।
यात्री सुविधाएं बढ़ाने को लगातार प्रयास चल रहे हैं। बसें चौराहों पर खड़ी करने की बात है तो चालकों को कई बार समझाया गया है। इनमें बाहरी डिपो के चालक हैं, जो चौराहों पर खड़े होते हैं। ट्रैफिक पुलिस भी इन पर कार्रवाई न कर हमारी डिपो की बसों का चालान कर देती है। - अपर्णा मीनाक्षी, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें