फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: आईजीआरएस निस्तारण में पड़ोसी औरैया चौथे स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। मुख्यमंत्री पोर्टल (आईजीआरएस) पर शिकायतों के निस्तारण के मामले में जारी हुई रिपोर्ट में औरैया जनपद को प्रदेश में चौथा स्थान मिला है। टॉप-10 सूची से बाहर रहने वाले औरैया जनपद को यह उपलब्धि महज दो महीनों में मिली है। इसमें और सुधार देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

तहसील व थाना की जनसुनवाई के साथ ही मिशन समाधान व ग्राम चौपाल इस रैंक सुधार के मामले में कारगर बताए जा रहे हैं। समस्याओं को लेकर शिकायतों की भरमार है। संपूर्ण समाधान दिवस, थाना समाधान दिवस व अन्य जनसुनवाई में यह तादाद अच्छी खासी रहती है। मुख्यमंत्री पोर्टल (आईजीआरएस) पर दर्ज होने वाली शिकायतों को इस कदर गंभीरता से लिया गया कि पिछले दो माह में तेजी से निस्तारण कार्य हुए।
जुलाई माह में डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी की तैनाती के बाद मिशन समाधान व ग्राम चौपाल को धरातल पर उतारा गया। ग्राम सचिवालयों में तैनात पंचायत सहायकों को एक्टिव किया गया। इसके साथ ही गांवों को चिह्नित करते हुए मिशन समाधान के तहत जमीनों के विवाद हल कराने की कवायद शुरू हुई। इसके साथ ही जिला प्रशासन की बैठक में आईजीआरएस निस्तारण को लेकर सभी विभागों के अध्यक्षों को रोजाना समीक्षा कराने के लिए भी कहा गया।
विज्ञापन

तहसीलों से लेकर लगभग सभी विभागों की कार्यशैली में तेजी से बदलाव हुआ। बदली व्यवस्थाओं के बीच औरैया जनपद आईजीआरएस निस्तारण के मामले में प्रदेश की रैंकिंग में चौथे पायदान पर जा पहुंचा है। जून माह में जहां जनपद की रैंक 46 थी, वहीं जुलाई में 39 हो गई और अगस्त माह में औरैया प्रदेश सूची में चौथे स्थान पर आ गया। विभागीय व्यवस्थाओं में लगातार शिकायतों का संजीदगी से लिए जाना यह रैंक सुधार बयां कर रहा है।


कोटआईजीआरएस निस्तारण के मामले में औरैया जनपद की प्रदेश में रैंक चौथी आई है। शिकायतों की गुणवत्ता से लेकर निस्तारण को लेकर प्रभावी पहल की जा रही है। मिली रैंक जनपद में किए जा रहे सकारात्मक प्रयासों को बयां कर रहे हैं। -महेंद्र पाल सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें