फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमएस की कार्यशैली से डीएम खफा, डॉ.प्रमोद को बनाया कोरोना फैसिलिटी इंचार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में आए दिन लोगों की कोराना संक्रमण से मौत हो रही है। मरीजों को बेड के अभाव में जमीन पर इलाज कराने को मजबूर होना पर रहा है।
विज्ञापन

उधर, दूसरी तरफ सारी सुविधाओं के साथ मौजूद 74 बेड बंद पड़े हैं। चिचौली स्थित 100 शय्या जिला अस्पताल का शुक्रवार को डीएम सुनील कुमार वर्मा ने निरीक्षण किया।
इस दौरान उनको अस्पताल में 74 बेड कमरे में बंद होने की जानकारी हुई। इस पर डीएम ने सीएमएस राजीव रस्तोगी को जमकर लताड़ लगाई। साथ ही डॉ. प्रमोद कटियार को कोरोना दो सौ बेड फैसिलिटी का इंचार्ज बनाया।
विज्ञापन

100 शय्या युक्त जिला अस्पताल का डीएम सुनील कुमार वर्मा ने निरीक्षण किया। इस दौरान सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव व सीएमएस डॉ. राजीव रस्तोगी भी मौजूद रहे। निरीक्षण में डीएम को अस्पताल के बंद कमरों में बेड मौजूद होने की जानकारी दी गई।
इस पर बंद कमरे खुलवाए गए तो वहां पर 74 बेड खाली पड़े थे। कहा इसमें से 24 बेड ऐसे हैं, जिन पर ऑक्सीजन के पाइप भी मौजूद हैं। इसके बाद भी इनका इस्तेमाल नहीं किया जा रहा था। इस पर उन्होंने मौजूद सीएमएस को डांट लगाई।
डीएम ने कहा कि प्रशासन बेड की कमी झेल रहा हैं और दूसरी तरफ अस्पताल के कमरों में बेड बंद हैं। सीएमएस की लापरवाही देख डीएम ने प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को शिकायत किए जाने की बात कही।
इसके बाद शहर के 50 शय्या में तैनात डॉ. प्रमोद कटियार को तत्काल प्रभाव से 100 शय्या अस्पताल में बनाए गए 200 बेड के कोविड अस्पताल का इंचार्ज बना दिया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि सीएमएस डॉ. राजीव रस्तोगी से पिछले कई दिनों बेड बढ़ाने के लिए कहा गया था। अस्पताल परिसर की दूसरी बिल्डिंग के एक कमरे में बेड बंद होने की जानकारी मिली थी। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें