फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ हवा और पानी के लिए पर्यावरण बचाना जरूरी

विज्ञापन
फोटो 05एयूआरपी03- यमुना तट पर पौधरोपण अभियान के दौरान मौजूद लोग - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर शुक्रवार को जिले भर में गोष्ठियों के साथ पौधरोपण किया गया। सरकारी कार्यालयों में प्रशासनिक अधिकारियों और जगह-जगह समाजसेवियों ने पौधे रौपे। साथ ही सुरक्षा का संकल्प लिया।
विज्ञापन

समाजसेवी संस्था एक विचित्र पहल सेवा समिति ने यमुना तट पर पौधरोपण किया गया। गोष्ठी में संस्थापक आनंदनाथ गुप्ता ने कहा कि जीवनधारा पौधरोपण अभियान के तहत सर्वाधिक आक्सीजन देने वाले 5100 पौधे लगाए जाएंगे। यहां भीमसेन सक्सेना, हरमिंदर सिंह कोहली, सभासद छैया त्रिपाठी, अर्पित दुबे आदि ने गोष्ठी को संबोधित किया।
पौधरोपण के दौरान मनीष पुरवार हीरू, नीरज पोरवाल, हिमांशु चतुर्वेदी, आदित्य पोरवाल, सुनील अवस्थी, जूनियर शाखा अनमोल के अध्यक्ष रामचंद्र सोनी, डा.अभिषेक सिंह, अर्पित गुप्ता, शुभम दीक्षित, प्रदीप पांडे, दीपक विश्नोई, अभिषेक गोयल, दीपक सोनी, सभासद पंकज मिश्रा, आनंद गुप्ता (डाबर), रानू पोरवाल, कपिल गुप्ता आदि सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

शक्ति सेवा संस्थान के बैनर तले आयोजित गोष्ठी में अध्यक्ष बाली वर्मा ने अधिक संख्या में तुलसी के पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान राजेश वर्मा, आशीष वर्मा, गोविंद सिंह, रजत गुप्ता, रवि कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
जैतापुर गांव में युवा सपा नेता अनुज यादव ने पौधे लगाए और 100 लोगों को पौधे बांटे। इस दौरान प्रधान अभिषेक यादव, गुड्डू यादव, किशोर सिंह, विनोद यादव, अंकुर यादव आदि मौजूद रहे।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर एसपी सुनीति ने पौधरोपण वामा सारथी उ0प्र0 फैमली वेलफेयर एसोसिएशन की नर्सरी का शुभारंभ किया। इसके साथ ही सभी थानों में थानाध्यक्षों ने पौधे रौपे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें