फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पेड़ से ऑटो टकराने में नौगवां के सर्वेश की गई थी जान

Mon, 28 Apr 2025 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
सर्वेश कुमार की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बिधूना। क्षेत्र के बिधूना रामगढ़ मार्ग पर रविवार दोपहर बेकाबू ऑटो भसौरा पुल के समीप पेड़ से टकरा गया था। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

एक युवक की शिनाख्त के लिए पुलिस ने सोशल मीडिया का सहारा लिया था। सोमवार को सोशल मीडिया पर मृतक की फोटो देख परिजन कोतवाली पहुंचे। युवक की पहचान नौगवां के सर्वेश के रूप में की गई है।
रविवार को दिबियापुर से एक ऑटो सवारियों को लेकर बिधूना आ रहा था। ऑटो में चालक समेत पांच लोग सवार थे। जिसमें एरवाकटरा क्षेत्र के गांव पखनगोई निवासी मुकेश कुमार (55) व कस्बा बिधूना के मोहल्ला आंबेडकर नगर निवासी अशोक (35) व उनका पुत्र अंश (13) शामिल रहा।
विज्ञापन

हादसे में पखनगोई निवासी मुकेश की मौत हो गई थी। वहीं एक अन्य युवक ने भी दम तोड़ दिया था। अन्य घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया था। उधर, युवक की शिनाख्त न होने की स्थिति में शव को मोर्चरी में भिजवाया गया था।
इसके बाद सोशल मीडिया पर मृतक की फोटो वायरल की गई। दूसरे मृतक की पहचान नौगवां निवासी सर्वेश कुमार (50) के रूप में की गई। सोमवार को मृतक की पत्नी सुधा देवी ने मोर्चरी पहुंचकर शव की पहचान की। परिजनों ने बताया कि सर्वेश दिबियापुर में बोरी रखने के लिए गया था। वहां से ऑटो से वह घर लौट रहा था।
विज्ञापन

घटना से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। कोतवाल रवि श्रीवास्तव ने बताया कि दूसरे मृतक की पहचान नौगवां निवासी सर्वेश कुमार के रूप में हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें