फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: जनता और प्रदेश के विकास में बाधक बनी भाजपा सरकार: रामबक्श

विज्ञापन
पत्रकारों से वार्ता करते राष्ट्रीय सचिव रामबक्श वर्मा व मौजूद अन्य सपाई - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व राज्यसभा सदस्य डॉ. रामबक्श वर्मा ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर कड़े प्रहार किए। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास में भाजपा सरकार बाधक बनी हुई है।
विज्ञापन

डॉ. रामबक्श वर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार को एक प्रतिनिधि मंडल औरैया पहुंचा। प्रतिनिधि मंडल ने जनेतपुर गांव में मारपीट में घायल की उपचार के दौरान हुई मौत के मामले में परिजनों से मुलाकात की और आर्थिक मदद देते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
इस दौरान डॉ. रामबक्श वर्मा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि प्रदेश में बेरोजगारों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने में सरकार कामयाब नहीं हैं। पीड़ितों को न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

छोटी घटनाओं को पुलिस नजर अंदाज कर रही है, जो कुछ दिनों बाद बड़ी घटना को अंजाम दे रही है। इस सरकार में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जनेतपुर गांव की घटना जिलेवासियों से छिपी नहीं है। यदि पुलिस जनेतपुर की घटना को संज्ञान में लिया होता तो अभिषेक कुमार की न तो पिटाई होती और न ही उसकी मौत।
प्रदेशभर के जनपदों में ऐसी कई घटनाएं संज्ञान में आईं हैं। कहा कि जनेतपुर निवासी इस पीड़ित परिवार को समाजवादी पार्टी न्याय दिलाकर शांत बैठेगी। साथ ही मृतक के परिवार के एक व्यक्ति को सपा सरकार आने पर नौकरी दिलाने का काम किया जाएगा।
इस दौरान जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह यादव के अलावा रवि राजपूत, अनुज यादव, अमित यादव, अमर सिंह राजपूत, मनोहर लाल, संतोष कुमार, अनिल राजपूत, अवधेश भदौरिया, ओम प्रकाश ओझा, आलोक वर्मा, रमेश चंद्र शर्मा, नरेश व प्रधान धर्मेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें